तरुण चुघ की राज्यसभा एंट्री से भाजपा का बड़ा राजनीतिक दांव, 2027 चुनावों पर नजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। भाजपा द्वारा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला पंजाब की राजनीति में अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह कदम केवल एक संसदीय नियुक्ति नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है।

हाल ही में भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जाट सिख समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया था। वहीं अब तरुण चुघ को राज्यसभा भेजकर हिंदू नेतृत्व को भी मजबूत संदेश दिया गया है। इसे पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

चुघ के राज्यसभा जाने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उन्हें दोबारा राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन पार्टी ने चुघ पर भरोसा जताया।

हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि बिट्टू आगामी विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों, जाट सिख समुदाय, दलित वर्ग और नए सामाजिक समूहों पर फोकस कर रही है।

साथ ही पार्टी ने यह संदेश भी दिया है कि संगठन के प्रति लंबे समय से निष्ठापूर्वक काम करने वाले नेताओं को सम्मान और अवसर दिया जाएगा।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश