डेली टीवी, जालंधर। नेशनल आई केयर अस्पताल से जुड़े डॉक्टर परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब डॉक्टर मीनाक्षी सूद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन परिवार ने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का दावा है कि मीनाक्षी के नाम पर लाखों और करोड़ों रुपये के लोन लिए गए थे। साथ ही पति के कथित अवैध संबंधों को लेकर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं। पिता के अनुसार, मीनाक्षी पिछले करीब एक वर्ष से पति से अलग रह रही थीं और तलाक लेने की तैयारी कर रही थीं।
परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।










