डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के पंजाब रोडवेज डिपो-2 में अड्डा फीस के नाम पर लाखों रुपये के कथित घोटाले का खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में वित्तीय गड़बड़ियां सामने आने के बाद अकाउंटेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

आरोप है कि पुरानी रसीदों की रंगीन कॉपी पर नई तारीखें डालकर रिकॉर्ड में हेरफेर किया जाता था। मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो पिछले 8 महीनों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।










