डेली टीवी, जालंधर। दिल्ली विधानसभा द्वारा आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के कथित तौर पर छेड़छाड़ किए गए वीडियो को प्रसारित करने के आरोप में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर में दर्ज एफआईआर के मामले में अहम मोड़ आ गया है।
इस प्रकरण में दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित पंजाब पुलिस के तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब और लैब रिपोर्ट तलब की थी।

मामले को लेकर जालंधर कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने बड़ा आदेश जारी करते हुए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उक्त वीडियो को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि जिस भी अकाउंट से यह वीडियो अपलोड किया गया है, उसके सभी लिंक हटाए जाएं।
फोरेंसिक जांच में वीडियो के डाक्टर्ड होने की पुष्टि होने के बाद यह आदेश पारित किया गया है, जिसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।










