शाहकोट के गांव बाऊपुर खुर्द में 15-20 युवकों ने लोहड़ी विवाद में घर के की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। शाहकोट क्षेत्र के गांव बाऊपुर खुर्द में उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

मामले की शिकायत गांव बाऊपुर खुर्द निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित बलजीत सिंह ने बताया कि लोहड़ी के दिन गांव के कुछ शरारती युवक लोहड़ी मांग रहे थे।

इसी दौरान उनका बेटा किसी काम से घर लौट रहा था, तो उन युवकों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। बेटे ने घर आकर पूरी घटना बताई और उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। यह मामला गांव के लोगों के संज्ञान में भी लाया गया, जिससे आरोपी युवक रंजिश रखने लगे।

बलजीत सिंह के अनुसार, अगले दिन आरोपी युवक घर के बाहर आकर गालियां देने लगे। जब उनका बेटा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहा था, तो रामपुर गांव के पास कुछ गाड़ियों में सवार 15–20 युवक उसका पीछा करने लगे।

जान बचाने के लिए बेटा घर की ओर भागा, तभी हमलावरों ने करीब सात राउंड फायरिंग कर दी। परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई।आरोप है कि हमलावर जाते समय कार, बाइक और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश