डेली टीवी, जालंधर। शहर के मेयर विनीत धीर के पिता स्वर्गीय विनोद धीर का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। दिवंगत आत्मा की रस्म किरया आज शुक्रवार को कपूरथला रोड स्थित विक्रम रिसॉर्ट में आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक रखा गया है।स्व. विनोद धीर शिक्षा जगत में एक सम्मानित नाम रहे।
उन्होंने पॉलिटिकल साइंस के लेक्चरर के रूप में सेवाएं दीं और बाद में वाइस प्रिंसिपल एवं डीन के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके निधन से न केवल धीर परिवार बल्कि शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है।










