जालंधर में दो युवकों की संदिग्ध अवस्था में मिले शव, हत्या का शक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जिले के भोगपुर इलाके में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान गोपेश (17) और अर्शप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक लोहड़ी की रात बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

अगले दिन 15 जनवरी की शाम को उनके शव बहराम श्रेष्ठा रोड से लिंक सड़क इट्टां बद्दी के पास पड़े मिले।परिवार ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक, दोनों के सिर और माथे पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे।

हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल घर से करीब 5 किलोमीटर दूर था, लेकिन न बाइक टूटी हुई थी और न ही मोबाइल फोन गायब थे, जिससे हादसे की थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिवार का कहना है कि घटना से पहले दोनों को किसी का फोन आया था, जिसके बाद वे मिलने के लिए निकले थे। चाचा जगदीप सिंह ने आरोप लगाया कि डब्बरी गांव के कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी और उसी साजिश के तहत दोनों की बेरहमी से हत्या की गई।

फिलहाल भोगपुर पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया है, लेकिन परिजन मांग कर रहे हैं कि केस की जांच मर्डर एंगल से की जाए। 17 वर्षीय अर्शप्रीत के पिता लेबनान में काम करते हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश