न्यू विजय नगर में दर्दनाक हादसा: आग में जिंदा जली विधायक की 28 वर्षीय भतीजी, पैरालाइसिस से पीड़ित थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। न्यू विजय नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक कोठी में अचानक आग लगने से 28 वर्षीय युवती रूबिका की जिंदा जलकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रूबिका पैरालाइसिस से पीड़ित थी और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थी, जिस कारण वह आग लगने के दौरान बिस्तर से उठ नहीं सकी।

थाना-4 की एसएचओ अनु पलयाल के अनुसार पुलिस को देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रूबिका की मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट सामने आया है।

जिस कमरे में आग लगी, वहां दीवारों पर पीवीसी शीटें लगी थीं। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और जहरीले धुएं ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

रूबिका उस समय बेड पर लेटी हुई थी और आग की चपेट में आकर बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि मृतका रिश्ते में फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रमजीत सिंह की भतीजी थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर घरों में सुरक्षा मानकों और पीवीसी जैसी ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश