राम मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन: विश्वकर्मा मंदिर व जांगिड़ सभा ने किया धार्मिक कार्यक्रम, खीर का लंगर लगाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी और जांगिड़ सभा समिति की ओर से राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य और श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार सुबह 9:30 बजे मंदिर प्रांगण में हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के नाम से खीर प्रसाद का लंगर लगाया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इसी दौरान सीकर (राजस्थान) से साइकिल द्वारा धार्मिक यात्रा पर निकले विकास जांगिड भी सुबह 9:30 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचे।

जांगिड़ समाज के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। सभा के प्रधान सुभाष जांगिड ने बताया कि कुछ दिन पहले जालंधर कैंट क्षेत्र में लुटेरों द्वारा विकास जांगिड से पैसे और सामान लूट लिया गया था।

इस घटना को ध्यान में रखते हुए जांगिड़ सभा समिति ने उन्हें मंदिर प्रांगण में सम्मानित करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि उनकी धार्मिक यात्रा में कोई बाधा न आए।

इस अवसर पर प्रधान सुभाष जांगिड के साथ शंकर लाल जांगिड, महेश कुमार जांगिड, मंगीलाल जांगिड, सवाल जांगिड, परमेश्वर लाल जांगिड और मुकेश जांगिड सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सामाजिक सहयोग और धार्मिक एकता का संदेश दिया।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश