डेली टीवी, मुंबई/बारामती।महाराष्ट्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में प्लेन क्रैश के दौरान निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।

रिपोर्ट्स के अनुसार अजित पवार मुंबई से चार्टर्ड विमान के जरिए बारामती पहुंचे थे। लैंडिंग के समय विमान रनवे से फिसल गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

दावा है कि विमान में सवार पवार के पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई है।अजित पवार को बारामती में पंचायत चुनावों के सिलसिले में चार जनसभाओं को संबोधित करना था।

घटना की खबर मिलते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।










