जालंधर: डॉक्टर के घर के बाहर और कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। महानगर में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला संतोखपुरा में गोलियां चलने का सामने आया है। जहां देर रात 2 बदमाश डाक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और घर पर चलाकर फरार हो गए।

घटना देर रात 1.40 बजे की है। इस दौरान बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए। उन्होंने पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की। जिसके बाद घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते एसीपी जयंतपुरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।

घटना के दौरान डॉक्टर परिवार के साथ घर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवर बदमाशों ने 10 गोलियां चलाई है।

घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहा कि वह थाना 8 के एसएचओ सहित घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि परिवार के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

हालांकि घटना के दौरान आरोपियों ने कोई फिरौती की मांग नहीं की है। वहीं पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि देर रात 1.40 बजे की घटना है। इस दौरान देर रात 2 बजे उन्हें डॉक्टर यशपाल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पार्षद ने कहाकि मामला पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के ध्यान में ला दिया गया है और उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

पार्षद ने कहा कि वह डॉक्टर को 20 सालों से जानते है और डॉक्टर मोगा में अस्पताल चलाते है। कैमरे में 3 व्यक्ति घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। डॉक्टर की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश