डेली टीवी, चंडीगढ़/सिरसा। चर्चित पत्रकार Ramchandra Chhatrapati हत्याकांड में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim को बरी कर दिया है। हालांकि सह-आरोपी कुलदीप, निर्मल और कृष्ण लाल की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है।

छत्रपति को 2002 में गोली मारी गई थी, बाद में उनकी मौत हो गई। 2019 में सीबीआई कोर्ट ने चारों को दोषी ठहराया था। ताजा फैसले के बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।
गौरतलब है कि Gurmeet Ram Rahim फिलहाल दुष्कर्म मामलों में 20 साल की सजा काट रहे हैं।










