डेली टीवी, जालंधर/होशियारपुर। होशियारपुर के चोलांग टोल प्लाजा के पास जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक गाड़ी टोल प्लाजा पर परची कटवा रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही दूसरी गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों घायलों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दसूहा निवासी मां-बेटा और गुरदासपुर के गांव बाजेचक का एक युवक शामिल है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










