सीमावर्ती पंजाब एरिया में बड़ा खुलासा: 90 करोड़ की हेरोइन संग AAP सरपंच हिरासत में, NCB की ताबड़तोड़ कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, तरनतारन: पंजाब के भारत-पाक सीमा से सटे तरनतारन जिले में मंगलवार तड़के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के गांव कलसियां कलां के मौजूदा AAP सरपंच परमजीत सिंह को हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक NCB की विशेष टीम ने सरपंच के घर पर छापेमारी कर करीब 18 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

बताया जा रहा है कि टीम ने सुबह-सुबह गांव में दबिश दी और सरपंच को हिरासत में लेकर घर की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने की बात सामने आई है। मामले में अमृतसर थाना क्षेत्र में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत गठित विलेज डिफेंस कमेटी का अध्यक्ष भी यही सरपंच बताया जा रहा है। ऐसे में यह कार्रवाई राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

हालांकि देर रात तक किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं विपक्षी नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश