डेली टीवी, जालंधर/पटियाला। पंजाब में कॉमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई रुकने से शादी सीजन पर संकट गहरा गया है। पटियाला, फरीदकोट और होशियारपुर समेत कई जिलों में गैस की कमी की खबरें सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि करीब 10 हजार से ज्यादा शादियां प्रभावित हो सकती हैं और कैटरर्स को मेन्यू सीमित करने की नौबत आ सकती है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घरेलू गैस उपलब्ध है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज पैलेस संचालक भी चिंता में हैं।










