अमृतसर में बड़ा घटनाक्रम: वेयरहाउस मैनेजर ने सल्फास निगला, वीडियो में मंत्री पर लगाए आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CM ने कैबिनेट मंत्री से लिया इस्तीफा, जांच तेज

डेली टीवी, अमृतसर। पंजाब वेयरहाउस के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार देर रात कथित तौर पर सल्फास निगल लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रंधावा पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कैबिनेट मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया।

शसूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, आरोपों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

घटना के बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अस्पताल पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गंभीर हैं और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग जांच में जुटे हैं और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश