पंजाब में सियासी भूचाल: मंत्री लालजीत भुल्लर पर FIR, CM मान का सख्त एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस FIR में मंत्री के साथ-साथ उनके पिता और निजी सहायक (PA) का नाम भी शामिल किया गया है।

यह मामला पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, अमृतसर के जिला प्रबंधक (DM) द्वारा कल कथित रूप से की गई आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी और विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री की “जीरो टॉलरेंस” नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।मामले ने पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश