डेली टीवी, अहमदाबाद। अवैध घुसपैठ के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जांच के दौरान 131 लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है, जबकि 160 अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस दस्तावेजों और नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।










