बड़ी खबर: गेहूं घोटाले का खुलासा, आधी रात विधायक की रेड से शेलर में मचा हड़कंप!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, लुधियाना/जगराओं। सरकारी गेहूं के कथित घोटाले की आशंका के बीच मंगलवार देर रात हलका विधायक Sarabjit Kaur Manuke ने जीटी रोड स्थित एक राइस मिल में अचानक छापेमारी कर दी। विधायक का दावा है कि मौके पर सरकारी गेहूं की बोरियों पर पाइप के जरिए पानी डालकर उनका वजन बढ़ाया जा रहा था। उनके पहुंचते ही वहां मौजूद लोग पाइप छोड़कर मौके से फरार हो गए।

बोरियों पर डाला जा रहा था पानी, वजन बढ़ाने का शकविधायक के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि स्पेशल ट्रेन के जरिए गेहूं भेजने से पहले उसका वजन बढ़ाने के लिए यह खेल खेला जा रहा है।

सूचना मिलते ही उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी तुरंत बुलाया गया।

पुलिस और प्रशासन हरकत में, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शेलर प्रबंधन से भी जवाब मांगा गया है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामले में किसी कर्मचारी, शेलर मालिक या अधिकारी की भूमिका है या नहीं।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश