जालंधर का बढ़ा मान: अनीश चावला ने JEE Main में AIR 86 हासिल की, ऐसे की तैयारी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सोमवार शाम घोषित हुए JEE Main सेशन-2 के परिणामों में शहर के अनीश चावला ने 99.997 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 86 प्राप्त की। इससे पहले भी वे सेशन-1 में सिटी टॉपर रहे थे।

Cambridge International School के छात्र अनीश डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी दादी डॉ. सुषमा चावला प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि माता-पिता डॉ. दीपक चावला और डॉ. शिखा चावला सहित परिवार के अन्य सदस्य भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं।

बावजूद इसके, अनीश ने अलग राह चुनते हुए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का निर्णय लिया। उनकी मां डॉ. शिखा चावला ने बताया कि अनीश ने शुरू से ही लक्ष्य तय कर अनुशासित और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की।

स्कूल और कोचिंग के बाद वे नियमित रूप से सेल्फ-स्टडी करते थे। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बाद उन्होंने पूरा ध्यान मॉक टेस्ट और अभ्यास पर केंद्रित किया। उनकी मेहनत रंग लाई और अब परिवार को 17 मई को होने वाली JEE Advanced परीक्षा से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

अनीश के बाद शहर में दूसरा स्थान MGN Public School के छात्र इशमित सिंह ने हासिल किया, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 503 प्राप्त की। इशमित ने Aakash Institute से कोचिंग ली थी। वे होजरी व्यवसाय से जुड़े एक कारोबारी परिवार से संबंध रखते हैं।

जालंधर के इन होनहार छात्रों की सफलता ने पूरे शहर को गर्व से भर दिया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश