BREAKING: पंजाब में DC दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मुक्तसर और गुरदासपुर ऑफिस खाली; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, गुरदासपुर/मोहाली। पंजाब में DC दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। अब तक गुरदासपुर और मुक्तसर के DC कार्यालयों को धमकी मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद दोनों जगहों पर एहतियातन दफ्तर खाली कराकर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।पुलिस और बम निरोधक दस्ते खोजी कुत्तों की मदद से परिसरों की गहन तलाशी ले रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह धमकी पाकिस्तानी संगठन ISKP के नाम से भेजी गई एक ई-मेल के जरिए दी गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह ई-मेल सुबह करीब 9:30 बजे सामने आई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों तथा लुधियाना सहित कई शहरों के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

जिनमें तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला था। फिलहाल जांच जारी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश