लुधियाना में वारदात: दिन-दहाड़े महिला से लूट, विरोध करने पर सड़क पर घसीटते ले गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना मोती नगर के अंतर्गत पड़ते न्यू कीर्ति नगर इलाके में दिन-दहाड़े लुटेरों ने एक महिला को अपना निशाना बना लिया।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाश पहले महिला के पास पहुंचे और उससे पता पूछने लगे। जैसे ही महिला ने उनकी मदद करने की कोशिश की, आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार होने लगे।

जब महिला ने विरोध किया और अपना मोबाइल वापस लेने का प्रयास किया तो लुटेरों ने उसे सड़क पर घसीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान हो गई।

पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ती लूटपाट की घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश