डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 2,65,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,42,755 छात्र पास हुए। कुल रिजल्ट 91.46% रहा।

मानसा की सुपनीत कौर ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया, जबकि लुधियाना की सोहानी चोहान दूसरे और दिवांशी तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों छात्राओं ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं।
स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।










