ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, CM ऑफिस और BJP दफ्तरों को बनाया निशाना
डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और पंजाब बीजेपी प्रधान Sunil Jakhar को ईमेल के जरिए जान से मारने और बम धमाके की धमकी मिली है। ईमेल में CM ऑफिस और पंजाब-दिल्ली स्थित BJP कार्यालयों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हो गई हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।











