डेली टीवी, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देते हुए राज्य में बिजली दरों में बड़ी कमी की घोषणा की गई है। भगवंत मान सरकार के प्रयासों से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में अधिकतम ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कटौती की गई है।

वहीं व्यावसायिक दुकानों और यूनिट्स के लिए 79 पैसे प्रति यूनिट तथा औद्योगिक इकाइयों के लिए 74 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली सस्ती की गई है।
इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दर घटाकर ₹5 प्रति यूनिट कर दी गई है, जो देश में सबसे कम दरों में शामिल बताई जा रही है।
नए टैरिफ आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यकाल में पहली बार PSPCL एक कुशल और मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनी है।
वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी को ₹2634 करोड़ का मुनाफा हुआ है और उसे A+ रेटिंग भी मिली है। सरकार का कहना है कि यह सुधार बिजली प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन के कारण संभव हुआ है।










