पठानकोट-जालंधर हाईवे पर भीषण हादसा: बेकाबू बस ने 4 को रौंदा, 2 की मौत; गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, पठानकोट। जालंधर से जम्मू जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस (AR20B-0956) पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर कौंतरपुर स्थित संदीपनी गुरुकुल स्कूल के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी बाइक, स्कूटी और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में बाइक और स्कूटी सवार रणजीत सिंह (पुत्र दर्शन सिंह) और अरुण कुमार (पुत्र विजय कुमार), निवासी कौंतरपुर, को गंभीर हालत में राज न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे बस चालक को रोकने का प्रयास किया और हाईवे पर बस को घेर लिया। इसके बाद भीड़ ने बस में आग लगा दी।

सूचना मिलते ही थाना नंगलभूर पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और आगजनी की घटना दोनों की जांच कर रही है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश