डेली टीवी, जालंधर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप शर्मा टोनी आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर डेली टीवी परिवार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डेली टीवी परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रदीप शर्मा टोनी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे समाज सेवा और जनहित के कार्यों में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहें।










