डेली टीवी, बटाला। पंजाब के बटाला के गांव भोमा में सोमवार देर रात खौफनाक वारदात सामने आई, जहां सैर कर रहे तीन लोगों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

इस हमले में कश्मीर सिंह और युगराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। Mehtab Singh ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा नहीं लग रहा, हालांकि सभी एंगल से जांच जारी है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।










