डेली टीवी, चंडीगढ़/पटियाला। पंजाब के राजपुरा और शंभू के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) पर देर रात धमाका हुआ, जिसे शुरुआती तौर पर आईईडी ब्लास्ट माना जा रहा है। धमाके से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और एहतियातन मालगाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।

घटना में एक युवक की मौत हो गई है, लेकिन पुलिस, रेलवे क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के अनुसार National Investigation Agency (NIA) भी जांच में शामिल हो सकती है। इलाके में हाई अलर्ट जारी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।










