राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जालंधर दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दो जिलों में नो फ्लाई जोन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के एनआईटी जालंधर दौरे के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।

पुलिस द्वारा जारी नक्शे के अनुसार कैंट, लांबड़ा, जंडू सिंघा, भोगपुर, आदमपुर, पठानकोट बाईपास और करतारपुर मार्गों पर राष्ट्रपति कार्यक्रम के दौरान भारी वाहन नहीं चल सकेंगे।

वहीं नकोदर, जंडियाला, फगवाड़ा, नवाशहर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और लोहीयां साइड पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा।

पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रतिबंधित रास्तों से बचें। आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश