‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ 15 अप्रैल से: महिलाओं को हर माह ₹1000-₹1500, पहले चरण में 9 विधानसभा क्षेत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, चंडीगढ़/जालंधर। मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता देने की शुरुआत अब 15 अप्रैल से होगी। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann 14 अप्रैल को आदमपुर रैली से योजना का औपचारिक आगाज करेंगे।

पहले यह योजना 13 अप्रैल से लागू होनी थी, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के चलते तारीख में बदलाव किया गया।

पहले चरण में मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों—मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोटकपूरा—को शामिल किया गया है।

योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की जनरल वर्ग की महिलाओं को ₹1000 और SC वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह दिए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन आंगनबाड़ी और सेवा केंद्रों में पूरी तरह मुफ्त होगा। इसके लिए पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड अनिवार्य है। सहायता राशि लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में DBT के जरिए सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

योजना की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई-लेवल कमेटी गठित की गई है। लाभार्थी की मृत्यु होने पर पहले दी गई राशि वापस नहीं ली जाएगी, लेकिन अगली किस्त जारी नहीं होगी।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश