डेली टीवी, जालंधर। जालंधर और अमृतसर धमाकों में भाजपा का हाथ होने के CM भगवंत मान के बयान पर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को जालंधर में भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू और अन्य नेताओं ने कहा कि DGP पाकिस्तान और ISI का हाथ बता रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।
भाजपा ने CM मान से आरोप साबित करने या माफी मांगने की मांग की है।भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर बयान साबित नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग और तेज की जाएगी।










