डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से सात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है।लोकल बॉडी डिपार्टमेंट के प्रशासनिक सचिवमनजीत सिंह बराड़ को मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च डिपार्टमेंट का सचिव लगाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव घनश्याम को लोकल बॉडी डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। लोकल बॉडी डिपार्टमेंट के निदेशक कुलवंत सिंह को भी बदलकर पंजाब हायर एजुकेशनका निदेशक बना दिया गया है।
पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की मुख्य प्रशासन साक्षी साहनी को स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम की मिशन डायरेक्टर तैनात किया गया है।
इंडस्ट्री एंड कॉमर्स विभाग के निदेशक जसप्रीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार देते हुए पंजाब इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीकॉरपोरेशन लिमिटेड का एमडी लगाया गया है।
पंजाब हायर एजुकेशन डिपार्मेंटट के डायरेक्टर हरसुहिद्र पाल सिंह बराड़ को लोकल बॉडी डिपार्मेंट का डायरेक्टर नियुक्त किया है।
इसी तरह पंजाब ब्यूरो का इन्वेस्टमेंटप्रमोशन के सहायक मुख्य प्रशासक रुपिंदर जीत सिंह बराड़ को इंडस्ट्री एंड कॉमर्स विभाग के एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।










