डेली टीवी, जालंधर। कपूरथला के फगवाड़ा में तैनात SP माधवी शर्मा के आवास से नकदी, सोने के गहने और कैनेडियन डॉलर गायब होने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर घर में ड्यूटी कर रही होमगार्ड महिला कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।


परिजनों का आरोप है कि अटैची से 20 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, अंगूठियां, डायमंड पेंडेंट और 200 कैनेडियन डॉलर गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










