डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने राज्य के 8 प्रमुख टोल प्लाजा की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। सबसे बड़ा असर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पड़ा है, जहां महज चार महीने के भीतर दूसरी बार टोल शुल्क बढ़ाया गया है।

अब कार चालकों को ₹225 की बजाय ₹235 चुकाने होंगे, जबकि अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए सिंगल जर्नी शुल्क में ₹10 से ₹60 तक की बढ़ोतरी की गई है।
लाडोवाल के अलावा कालाझर, लहराबेगा, कोट करोर, घुलाल, काला टिब्बा, खुइयां सरवर, शेखपुरा और पैंद टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू कर दी गई हैं।
कारों के टोल में ₹5 से ₹10 तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि बसों, ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों के शुल्क भी संशोधित किए गए हैं।
इस फैसले के बाद पंजाब में हाईवे पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।










