जालंधर में दहशत की ईमेल: 6 स्कूल, असेंबली और दिल्ली ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, 14 अप्रैल तक अंबेडकर मूर्तियां हटाने की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। शहर में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई जब खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई दो धमकी भरी ईमेल में जालंधर के 6 प्रमुख स्कूलों, पंजाब असेंबली और दिल्ली जाने वाली ट्रेन को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई।

ईमेल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां 14 अप्रैल तक हटाने की धमकी भी दी गई है। पहली ईमेल में APJ स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों का जिक्र किया गया, जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स, अकाल एकेडमी और सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम शामिल है।

मेल सुबह 7:37 बजे भेजी गई, जिसके सब्जेक्ट में “जालंधर स्कूलों में बम धमाका” लिखा था। इसमें अलग-अलग समय भी उल्लेखित किए गए—स्कूलों के लिए 1:11 बजे, असेंबली के लिए 2:11 बजे और दिल्ली ट्रेन के लिए 9:11 बजे।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कई स्कूलों में जांच के लिए पुलिस और बम निरोधक दस्ते पहुंचे। घबराए अभिभावक अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे, जिससे कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ईमेल में मुख्यमंत्री को भी निशाना बनाने और 14 अप्रैल तक मांगें न माने जाने पर बड़े हमले की चेतावनी दी गई है।

पुलिस और साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश