दिनदहाड़े व्यापारी की पत्नी स्नैचिंग : गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू में महिला से पर्स लूटा, वारदात CCTV में कैद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। शहर के सूर्या एन्क्लेव के नजदीक स्थित गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे ने एक कारोबारी की बेटी से पर्स छीन लिया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपने मायके घर के बाहर गली में खड़ी कार में बैठने जा रही थी।

तभी पीछे से आए बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से पर्स छीन लिया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया।

परिवार ने तुरंत शोर मचाया और लुटेरे के पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।

पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू निवासी विक्रांत गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन चेनाली, जिसकी शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है, इन दिनों मायके आई हुई थी। पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियां और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोर-लुटेरों के हौसले पस्त किए जा सकें और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश