पंजाब की राजनीति में बड़ा झटका: AAP विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी का इस्तीफा, कैबिनेट रैंक और चेयरमैन पद छोड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। पंजाब की राजनीति में रविवार को उस समय बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब बंगा से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

डॉ. सुक्खी ने बंगा स्थित गुरुद्वारा राजा साहिब के रसोखाना में पहुंचकर इस्तीफे की सार्वजनिक घोषणा की और कहा कि उनकी इस धार्मिक स्थल के प्रति गहरी आस्था है।

डॉ. सुक्खी ने चोरी हुए पावन स्वरूपों के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को अपने फैसले की मुख्य वजह बताया।

गौरतलब है कि माघी मेले के दौरान श्री मुक्तसर साहिब में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए उस बयान के बाद सियासी और धार्मिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसमें बंगा हलके के एक डेरे से चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 169 पावन स्वरूपों का जिक्र किया गया था।

इसी विरोध के तहत डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने न केवल अपना कैबिनेट रैंक छोड़ा, बल्कि पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर की, जिसके बाद यह मामला और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश