डेली टीवी, जालंधर। आदमपुर इलाके में केसर धामी हत्याकांड को लेकर जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपियों ने सरेंडर करने से इनकार करते हुए फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू में लेकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

एक आरोपी की पहचान जस्सा के रूप में हुई है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान अभी सामने नहीं आई है।

एसएसपी जालंधर देहात हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे हत्याकांड से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।











