डेली टीवी, बठिंडा। जिले के गांव गुरथाड़ी के पास मैन रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बठिंडा से डबवाली की ओर जा रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।इसी बीच जिले के गांव कटार सिंह वाला के पास पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर गुरसेवक सिंह को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मारकर उसे काबू किया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसपी ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी ने एक व्यापारी से फोन कॉल के जरिए ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी थी।










